News

सिंहस्थ पूर्व उज्जैन की सड़कें होंगी चौड़ी 11 प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण पर महापौर परिषद् ने लगाई मुहर |

By np 4 min read

सिंहस्थ पूर्व उज्जैन की सड़कें होंगी चौड़ी


11 प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण पर महापौर परिषद्  ने लगाई मुहर



उज्जैन


  मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर श्री मुकेश टटवाल, एमआईसी सदस्य श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री रजत मेहता, श्री सत्यनारायण चौहान, डॉ. योगेश्वरी राठौर, श्रीमती दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी, श्री अनिल गुप्ता, श्री प्रकाश शर्मा, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेन्द्र कुंवाल, श्रीमती सुगन बाई बाघेला एवं निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

महापौर कार्यालय, ग्राण्ड होटल पर आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक में सर्वप्रथम कार्यसूची के प्रथम प्रकरण मेयर इन काउंसिल सम्मिलन दिनांक 17.03.2025 के कार्यवृत्त की पृष्टि की गई जिसके उपरांत कार्य बिन्दुवार चर्चा की गई -


ऽ नक्षत्र होटल से पिंगलेश्वर होते हुए उण्डासा तक आरसीसी फोरलेन निर्माण कार्य के संबंध प्रस्तुत प्रकरण की पुष्टि की गई। 

ऽ महाकाल मंदिर के 500 मीटर परिधि में भवन अनुज्ञा जारी करने के संबंध में प्रस्तुत प्रकरण की पुष्टि की गई। 


ऽ वार्ड क्रमांक 52 देवास रोड़ स्थित तरणताल स्वीमिंगपूल का पुर्ननिर्माण कार्य से सम्बंध प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गई।

ऽ मा. प्रधानमंत्री महोदय के महाकाल लोक कार्यक्रम हेतु प्रस्तावित उज्जैन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्ण मार्ग पर अस्थाई प्रकाश व्यवस्था किराए के माध्यम से किए जाने कार्य को नगर निगम ग्वालियर व नगर निगम इंदौर की आयटम वार स्वीकृत दर पर कराए जाने की कार्याेत्तर, प्रशासकीय, वित्तीय स्वीकृति के साथ भुगतान की अनुमति से सम्बंधित प्रकरण पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।


ऽ सांदीपनि चौराहे से उदयन मार्ग तक सडक चौडीकरण कार्य तथा सेन्ट्रल लाईट डिवाइडर निर्माण, गैल इंडिया तिराहे से मंछामन चौराहे व नीलगंगा तिराहे तक मार्ग के चौडीकरण कार्य, हनुमान नाका से हरिफाटक ब्रिज मार्ग तक चौडीकरण कार्य, ढांचा भवन से एमआर-5 एसआर-1 मार्ग तक सडक चौडीकरण कार्य, राजस्व कॉलोनी मुख्य मार्ग का चौडीकरण एवं सेन्ट्रल लाइटिंग कार्य, नानाखेडा से शांति पैलेस चौराहा एमआर-2 मार्ग चौडीकरण कार्य, हामूखेडी बिजासन माता मंदिर से देवासरोड मार्ग चौडीकरण कार्य, टेगोर चौराहे से दो तालाब तक सडक चौडीकरण कार्य, गाडी अड्डा चौराहे से ढांचा भवन होते हुए रणकेश्वर महादेव मंदिर एमआर-5 मार्ग तक एमआर-4 मार्ग रोड चौडीकरण कार्य, देवास रोड से मयूर पार्क एवं प्रशासनिक संकुल तक मार्ग चौडीकरण कार्य, वी.डी. क्लाथ मार्केट, तेलीवाडा, ढाबा रोड़ होते हुए छोटी पुलिया तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य, कोयला फाटक चौराहा से लेकर छत्री चौक गोपाल मंदिर तक चौड़ीकरण कार्य के प्रकरणों पर चर्चा की जाकर स्वीकृति प्रदान की गई।

ऽ कपिला गौशाला का संवर्धन व विकास कार्य संबंधित प्रकरण में चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।

ऽ स्कीम फॉर स्पेशल असेस्मेंट टू स्टेट्स फॉर केपिटल इन्वेस्टमेंट फॉर 2023-24 पार्ट-5 के अंतर्गत कोठी ग्रेड संकुल भवन के सामने से देवासरोड तक सडक चौडीकरण कार्य तथा कोठी महल से विक्रम नगर एवं कोठी मल से अलकापुरी कॉलोनी लिंक रोड एमआर-10 निर्माण कार्य से सम्बंधित प्रकरण पर चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। 


ऽ राज्य शासन के सभी विभागों के समान संवर्गों के लिये सुनिश्चित केरियर प्रोन्नयन योजना लागू करने विषयक चतुर्थ समयमान वेतनमान सम्बंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।

ऽ संपत्तिकर शाखा में नामांकन की प्रक्रिया अंतर्गत समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाली जाहिर सूचना सम्बंधित प्रकरण को स्वीकृति 


ऽ Scheme for special Assistance to state for Capital Inverstment for 2023-24 Part IV  के अंतर्गत मास्टर प्लान 2035 में प्रावधानित सांवेर रोड़ मुनिनगर तालाब के पास से सार्थक नगर होते हुए इन्दौर रोड़ तक जाने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।


ऽ Scheme for special Assistance to state for Capital Inverstment for 2023-24 Part IV प्ट के अंतर्गत गदा पुलिया, मंछामन होते हुए इंदौर रोड़ तक सीमेंट कांक्रीट एवं नाला निर्माण कार्य के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।

ऽ फ्रीगंज क्षेत्र में स्थित निगम स्वामित्व की पोर्च की भूमि के उपर का हवाई हक के उपयोग का अधिकार को 30 वर्ष की लीज पर दिये जाने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।

ऽ उज्जैन शहर स्थित अंकपात मार्ग ईमली चौराहा का नामकरण सत्यावादी वीर तेजाजी महाराज चौराहा करने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।

ऽ जिला न्यायालय से एमआर 10 फोरलेन रोड़ का नामकरण विधवेत्ता प्रताप मेहता अधिवक्ता के नाम से किये जाने के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को चर्चा उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।

इसी के साथ ही अतिरिक्त प्रस्ताव देवास गेट बस स्टैंड के पास विहार लाज जो की जीर्ण शीर्ण अवस्था में है उसे तोड़ने की स्वीकृति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बीएलसी घटक 2.0 के अंतर्गत प्रथम 64 हितग्राहियों की डीपीआर कि स्वीकृति प्रदान की गई।

You may also like: शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-09-09-2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.